Blog

सागौन के 6 पेड़ों की निकासी की आंड में लकडकटटों ने काट डाले 17 पेड़

लखीमपुर खीरी से शरीफ अंसारीलखीमपुर खीरी। दक्षिण खीरी वन प्रभाग की शारदानगर रेंज एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। आरोप है कि शातिर लकडकटटों ने शारदानगर रेंज के अफसरों व कर्मचारियों से सांठगांठ कर सागौन के 6 गिरे पेड़ों की निकासी की आंड में 17 पेड़ों को काट डाला है। वन विभाग के अफसर इस अवैध कटान पर पर्दा डालने में जुट गए हैं। शारदानगर रेंजर ने इस अवैध कटान में जांच कर सख्त कार्रवाई का दावा किया है। जानकारी के मुताबिक दक्षिण खीरी वन प्रभाग की शारदानगर रेंज के महेही गांव निवासी किसान भगीरथ के गांव के पास नहर किनारे खेत में सागौन के हरे हरे बेशकीमती पेड़ लगे थे।

Advertisements
जिसमें करीब पेड़ गिर गये थे। बताते है कि भगीरथ ने सागौन के सभी 17 पेड़ सुहेला निवासी लकड़ी ठेकेदार कौशल कुमार वर्मा के हाथ बेच दिए थे। आरोप है कि लकड़ी ठेकेदार कौशल वर्मा व उसके साथियों ने वन विभाग के अफसरों व कर्मचारियों से सांठगांठ कर सागौन के सभी पेड़ों को काटने की फुलप्रूफ योजना बनाते हुए 6 गिरे पेड़ों की निकासी बनवा ली। उसके बाद वन विभाग व लकडकटटों ने गिरे हुए 6 पेड़ों की आंड लेकर पहले 6 पेड काट कर मंडी पहुचा दिये। उसके बाद उसी निकासी की आंड में सागौन के अन्य 11 प्रतिबंधित पेड़ों को भी काट डाला। वन विभाग व शातिर लकडकटटों का यह कारनामा आखिरकार मीडिया की नजर में आ गया तथा सोशल मीडिया पर इस अवैध कटान की ख़बर वायरल हो गई। अवैध कटान की ख़बर वायरल होते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया।बताते है कि वन विभाग ने अपने कारनामें को छिपाने के लिए अवैध रूप से काटे गए पेड़ों की जड़ों को मौके से हटाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। वहीं अन्य जड़ों को मौके पर ही मिटटी व घास फूस डाल कर जमींदोज किया जा रहा है। इस बाबत शारदानगर रेंज की उसिया वन चौकी के वन दरोगा श्याम किशोर शुक्ला ने सागौन के 6 गिरे पेड़ों की निकासी होने की बात स्वीकार की है। इस अवैध कटान को लेकर शारदानगर रेंजर अभय कुमार मल्ल ने भी 6 पेड़ों की निकासी स्वीकार करते हुए बताया कि उन्हें भी 6 पेड़ों की निकासी के अतिरिक्त 11 पेड़ काटे जाने की शिकायत मिली है, तत्काल ही वन विभाग की टीम को मौके पर भेज जांच करवा रहे हैं, अगर निकासी से अधिक पेड़ काटे गए, तो सख्त कार्रवाई की जायेगी।
फिलहाल अब देखना यह है कि शारदानगर रेंजर अभय कुमार मल्ल इस अवैध कटान में शातिर लकडकटटों व वन विभाग के भ्रष्ट कर्मचारियों के खिलाफ क्या कार्रवाई करते हैं ?

Advertisements

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button