Advertisement Carousel
Add
Blog

15 मार्च तक मनरेगा कार्य पूर्ण करने के निर्देश, जून तक पूरे होंगे पीएम आवास

Ad

Advertisements

जांजगीर–चांपा
15 मार्च तक मनरेगा कार्य पूर्ण करने के निर्देश, जून तक पूरे होंगे पीएम आवास
जांजगीर–चांपा जिले में विकास कार्यों की रफ्तार तेज करने के उद्देश्य से जनपद पंचायत नवागढ़ में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोकुल रावटे ने की।
बैठक में जनपद सीईओ, सहायक अभियंता, कार्यक्रम अधिकारी, तकनीकी सहायक एवं रोजगार सहायकों सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। जिला सीईओ ने मनरेगा अंतर्गत स्वीकृत सभी कार्यों को 15 मार्च तक निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने लंबित कार्यों में तेजी लाने, मजदूरों को समय पर रोजगार उपलब्ध कराने तथा कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।
उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी अधिकारी कार्यस्थलों का नियमित निरीक्षण करें और प्रगति की साप्ताहिक समीक्षा सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत स्वीकृत आवासों के संबंध में निर्देश दिए गए कि हितग्राहियों को 90 दिवस की मजदूरी सुनिश्चित की जाए तथा निर्माणाधीन आवासों को जून माह तक पूर्ण किया जाए। जिला सीईओ ने कहा कि पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और आवास निर्माण में लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
बैठक में जल संरक्षण एवं जनभागीदारी से जुड़े कार्यों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी स्वीकृत कार्यों की समय पर पोर्टल एंट्री सुनिश्चित की जाए तथा युक्तधारा पोर्टल पर योजनाओं की कार्ययोजना नियमित रूप से अपलोड की जाए। निजी डबरी प्रस्तावों को प्राथमिकता के साथ तैयार कर शीघ्र स्वीकृति हेतु प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि जल संरक्षण के प्रयासों को गति मिल सके।
जिला सीईओ श्री रावटे ने पारदर्शिता, जवाबदेही एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर बल देते हुए कहा कि सभी योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी और प्रगति में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Advertisements

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button