Advertisement Carousel
Blog

“वाहन बेचने के नाम पर लाखों की ठगी! दस्तावेज नहीं दिए, आरोपी गिरफ्तार”

Advertisements

वाहन विक्रय के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, दुर्ग पुलिस की कार्रवाई

Advertisements
Advertisements


दुर्ग। वाहन विक्रय एवं स्वामित्व हस्तांतरण के नाम पर कथित धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को पद्मनाभपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, जबकि मामले की विवेचना जारी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने अपने परिजन के नाम पंजीकृत वाहन को बेचने के उद्देश्य से एक निजी वाहन क्रय-विक्रय प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रक्रिया शुरू की थी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि वाहन बिक जाने की जानकारी दिए जाने के बावजूद वाहन के स्वामित्व हस्तांतरण, स्क्रैप प्रमाण पत्र तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए। साथ ही वाहन की वर्तमान स्थिति के संबंध में भी संतोषजनक जानकारी नहीं दी गई।
प्रकरण की जांच के दौरान प्राप्त आवेदन, दस्तावेजों एवं अन्य उपलब्ध तथ्यों का परीक्षण किया गया। जांच में प्रथम दृष्टया धोखाधड़ी और छलपूर्वक कृत्य किए जाने के पर्याप्त आधार मिलने पर आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) एवं 316(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया।


विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने आरोपी संजय कुमार पटेल, उम्र 44 वर्ष, निवासी शिव विहार कॉलोनी, थाना अमानाका, जिला रायपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस ने मामले से संबंधित वाहन विक्रय के दस्तावेज एवं अभिलेख भी जब्त किए हैं। पद्मनाभपुर पुलिस ने शिकायत की गंभीरता से जांच करते हुए दस्तावेजी साक्ष्यों का परीक्षण कर त्वरित वैधानिक कार्रवाई की।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वाहन खरीदते या बेचते समय सभी दस्तावेजों का भलीभांति सत्यापन करें तथा स्वामित्व हस्तांतरण की प्रक्रिया पूर्ण होने तक सभी अभिलेख सुरक्षित रखें। किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी या संदिग्ध लेन-देन की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button