Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

प्रधानमंत्री के विरुद्ध कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट पर कार्रवाई की मांग, भाजयुमो ने थाना कुनकुरी में सौंपा ज्ञापन

BJYM submits memorandum to Kunkuri police station demanding action against alleged objectionable social media posts against the Prime Minister

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से शैलेंद्र कुमार 

कुनकुरी, भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) मंडल कुनकुरी के अध्यक्ष रंजीत सोनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शनिवार को थाना कुनकुरी पहुंचकर भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध सोशल मीडिया पर कथित रूप से आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने के संबंध में थाना प्रभारी को लिखित आवेदन सौंपा।

Advertisements

Advertisements

आवेदन में उल्लेख किया गया है कि मंसूल टोप्पो, निवासी– भुसड़ी टोली, कुनकुरी, जिला जशपुर (छत्तीसगढ़) के कथित सोशल मीडिया अकाउंट से प्रधानमंत्री के संबंध में अभद्र एवं आपत्तिजनक सामग्री साझा की गई है। शिकायत के साथ संबंधित पोस्ट के स्क्रीनशॉट एवं अन्य उपलब्ध डिजिटल साक्ष्य भी पुलिस को सौंपे गए हैं।

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच कर उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों का परीक्षण किया जाए तथा यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध प्रचलित कानून के अनुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का उपयोग जिम्मेदारी और मर्यादा के साथ होना चाहिए तथा किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध कथित आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वालों पर कानून के अनुसार कार्रवाई होना आवश्यक है।

Advertisements

इस अवसर पर भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष नितेश पारीक, मंडल अध्यक्ष रंजीत सोनी, आकाश वाजपेयी, अभिषेक अग्रवाल, कृष्णा साहू, निशांत यादव, लविश गुप्ता, संतोष यादव, अमन वर्मा, निहाल ताम्रकार, मोहित बंग, नीतिश शर्मा, संजय सिंह, पंकज साहू, रवि चौहान एवं समीर उल हक (चिंटू) उपस्थित रहे।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button