Advertisement Carousel
Blog

शिवरीनारायण पुलिस का बड़ा धावा, जुआ फड़ से 14 जुआड़ी गिरफ्तार

Advertisements

शिवरीनारायण पुलिस का बड़ा धावा, जुआ फड़ पर रेड कर 14 जुआड़ियों को पकड़ा

Advertisements
Advertisements


जांजगीर-चांपा, जिले में जुआ और सट्टा गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शिवरीनारायण पुलिस ने ग्राम सिंघुल-भदराखार में संचालित जुआ फड़ पर दबिश देकर 14 जुआड़ियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जुआ खेल रहे आरोपियों को घेराबंदी कर मौके से पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से कुल 1 लाख 3 हजार 800 रुपये नगद, दो मोटरसाइकिलें तथा जुआ खेलने में प्रयुक्त 52 पत्ती ताश की गड्डी, प्लास्टिक बोरी एवं फट्टी जब्त की गई।


जब्त वाहनों में एक स्प्लेंडर प्लस (CG22X7021) एवं एक एसपी-125 मोटरसाइकिल शामिल है, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 80 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस ने सभी 14 आरोपियों के विरुद्ध थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 194/2026 एवं 195/2026 के तहत धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के अंतर्गत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की। बाद में आरोपियों को जमानत मुचलके पर रिहा किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी के.पी. सिंह, प्रधान उप निरीक्षक रितेश परमार, प्रधान आरक्षक छगन साहू, आरक्षक पतिराम यादव, टुकेश्वर डडसेना, कुलदीप खुंटे, बलराम यादव, राजेश कौशिक एवं शिवरीनारायण थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button