Advertisement Carousel
मध्यप्रदेशमैहर

NEET पेपर लीक के विरोध में मैहर में यूथ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, रेल रोको आंदोलन का प्रयास

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से विकास सोनी

Advertisements

MP NEWS: मैहर। NEET परीक्षा लीक मामले को लेकर आज मैहर में यूथ कांग्रेस द्वारा जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष यश लखन घनघोरिया एवं जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा “लल्ला” के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रेल रोको आंदोलन का प्रयास किया और परीक्षा घोटाले की निष्पक्ष जांच तथा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई।

Advertisements
Advertisements

प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। सुरक्षा व्यवस्था के तहत सीएसपी महेंद्र सिंह, एसडीएम दिव्या पटेल, तहसीलदार जितेंद्र पटेल सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। रेलवे स्टेशन परिसर के आसपास बैरिकेडिंग कर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता रेल रोकने के उद्देश्य से स्टेशन की ओर बढ़े, लेकिन पुलिस प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था के चलते उन्हें स्टेशन परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया गया। बैरिकेडिंग के बाहर ही प्रदर्शनकारियों को रोककर गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और परीक्षा व्यवस्था के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि NEET परीक्षा लीक प्रकरण ने देशभर के लाखों छात्रों और अभिभावकों का विश्वास तोड़ा है। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए तथा परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी बनाया जाना चाहिए।
इस अवसर पर अमरपाटन यूथ कांग्रेस अध्यक्ष विनय चौरसिया, उपाध्यक्ष कौशलेंद्र सिंह सहित जिले भर से बड़ी संख्या में यूथ कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रदर्शन के दौरान कुछ समय के लिए क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गर्म रहा, हालांकि पुलिस और प्रशासन की सतर्कता के कारण स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही।
यूथ कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि परीक्षा घोटाले के दोषियों पर कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button