Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

जशपुर पुलिस का महाअभियान: हेलमेट बाइक रैली से हजारों लोगों को किया जागरूक

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से शैलेंद्र कुमार

जशपुर | “सुरक्षित सफर–सुरक्षित जीवन” अभियान के तहत जशपुर पुलिस का जिलेभर में महाअभियान, हजारों लोगों को किया गया जागरूक

Advertisements
Advertisements

जशपुर जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जशपुर पुलिस ने “सुरक्षित सफर–सुरक्षित जीवन” अभियान के तहत जिलेभर में एक व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया। अभियान के अंतर्गत विभिन्न थाना और चौकी क्षेत्रों में हेलमेट जागरूकता बाइक रैली निकालकर हजारों लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

जानकारी के अनुसार 16 मई 2026 को थाना बागबहार, कांसाबेल, तुमला, लोदाम, आस्ता सहित चौकी ऊपर कछार, पंडरापाठ, मनोरा, कोतबा और करडेगा क्षेत्रों में बाइक रैली निकाली गई। वहीं 17 मई को थाना सन्ना, बगीचा, नारायणपुर, फरसाबहार और चौकी सोनक्यारी क्षेत्र में भी यह अभियान जारी रहा।

रैली के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वयं हेलमेट पहनकर बाइक रैली में भाग लिया और लोगों को संदेश दिया कि “सुरक्षा ही सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।” इस दौरान दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, चारपहिया चालकों को सीट बेल्ट लगाने, शराब पीकर वाहन न चलाने और ओवरस्पीड से बचने की अपील की गई।

यह विशेष अभियान डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में चलाया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों की संख्या कम करना और लोगों में जिम्मेदार यातायात व्यवहार विकसित करना है।

जशपुर पुलिस ने नागरिकों को जागरूक करते हुए कहा कि सड़क पर की गई एक छोटी सी लापरवाही किसी परिवार की खुशियां छीन सकती है। व्यक्ति का जीवन केवल उसका अपना नहीं बल्कि पूरे परिवार की जिम्मेदारी से जुड़ा होता है। हेलमेट और सीट बेल्ट जैसे सुरक्षा उपाय दुर्घटनाओं के दौरान गंभीर चोटों और जानमाल के नुकसान को कम करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

अभियान के दौरान लोगों को सुरक्षित वाहन संचालन, संयमित गति और यातायात नियमों के पालन का संकल्प भी दिलाया गया। जशपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा और जनजागरूकता का यह अभियान जिलेभर में लगातार जारी रहेगा।

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button