Advertisement Carousel
Add
Blog

15 अगस्त तक मांग पूरी नहीं तो , प्रदेश व्यापी हड़ताल करेंगे कोटवार संघ

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से विपिन कुमार सोनवानी

एक दिवसीय हड़ताल कर शासन को देंगे ज्ञापन..

देवभोग न्यूज… छत्तीसगढ़ के कोटवारों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ आंदोलन का ऐलान किया है। कोटवार अशोशियन ऑफ छत्तीसगढ़ के प्रांतीय अध्यक्ष प्रेम किशोर बाघ के नेतृत्व में आज जिले के देवभोग ब्लॉक के कोटवारों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम पर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपेंगे।

ब्लॉक इकाई के कोटवार संघ के अध्यक्ष महेश सोनवानी का कहना है कि कई बार शासन का ध्यान आकर्षित करने के बावजूद मांगो का समाधान अब तक नहीं हुआ है। उनका यह कहना है कि 15 अगस्त तक मांगे पूरी नहीं हुई तो प्रदेश के सभी कोटवार जिला और राज्य स्तर पर आंदोलन करेंगे।, उन्होंने 80 वर्ष कि सेवा परंपरा के बावजूद आज भी कोटवारों को नियमित कर्मचारी का दर्जा नहीं मिला है , न सार्वजनिक सुरक्षा जैसे सुविधा नहीं मिला है सरकार नाम मात्र का पारिश्रमिक देकर हमारा शोषण कर रहीं है। साथ ही नियुक्तियों में अनियमितताओं , झूठी शिकायतों के आधार पर कारवाही और परिवार के सदस्यों को न्युक्ति में प्राथमिकता नहीं मिलने जैसी समस्या बनी हुई है।

मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन.. कोटवार संघ कि प्रमुख मांगो में कोटवारों को राजस्व विभाग के अधीन नियमित करना, प्रति माह 15  हजार मानदेय देना , न्युक्ति में कोटवार के परिवारों को प्राथमिकता देना, झूठे आरोपों पर कारवाही पर रोक, बेगार प्रथा समाप्त करना ओर नगर पालिका क्षेत्र में कोटवार नियुक्ति पर लगे रोक का प्रतिबंध को हटाना ।

संघ ने यह घोषणा कि है अगर हमारी मांगे पूरी नहीं होती है तो प्रदेश भर के सभी कोटवार एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। लंबे समय से उपेक्षा झेल रहे कोटवार अब अपने अधिकारो के लिए निर्णायक आंदोलन करने को मजबूर है।

Advertisements

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button