Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

युवक ने घर के आंगन में फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

सारंगढ़। शहर के वार्ड क्रमांक 02 स्थित दुबे कॉलोनी मार्ग, प्रतापगंज में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान शंकर देवांगन के रूप में हुई है।

Advertisements

जानकारी के अनुसार, बीती रात शंकर देवांगन ने अपने घर के आंगन में अज्ञात कारणों से रस्सी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही सारंगढ़ सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मर्ग कायम करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button