Advertisement Carousel
Blog

दैनिक वेतन कर्मचारियों का दर्द इनकी बात कैसे पहुंचेगी सरकार तक

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से शैलेंद्र कुमार

कोटवार संघ का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन, नियमितीकरण और वेतन वृद्धि की उठाई मांग

Advertisements
Advertisements

दुलदुला। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर दुलदुला ब्लॉक के कोटवारों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। धरने में बड़ी संख्या में कोटवार संघ के सदस्य शामिल हुए और सरकार से लंबे समय से लंबित मांगों को पूरा करने की मांग की।

Advertisements

धरना प्रदर्शन के दौरान कोटवार संघ ने प्रमुख रूप से राजस्व विभाग में नियमितीकरण, दैनिक वेतन में वृद्धि कर न्यायसंगत वेतनमान लागू करने तथा कोटवारों से बेगार या अतिरिक्त कार्य नहीं कराए जाने की मांग उठाई। संघ का कहना है कि कोटवार वर्षों से शासन-प्रशासन के विभिन्न कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन उन्हें अब तक उचित सुविधाएं और सम्मानजनक वेतन नहीं मिल पाया है।

धरना समाप्त होने के बाद कोटवार संघ के पदाधिकारियों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपने का प्रयास किया। हालांकि, तहसीलदार की अनुपस्थिति के कारण ज्ञापन कानूनगो को सौंपा गया। संघ ने मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं होने की स्थिति में आगे भी आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button