Advertisement Carousel
Add
Blog

वरिष्ठ रीडर राजेश वर्मा को शासकीय सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई, ढोल-नगाड़ों के साथ सम्मानपूर्वक घर तक छोड़ा

Ad

Advertisements


वरिष्ठ रीडर राजेश वर्मा को शासकीय सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई, ढोल-नगाड़ों के साथ सम्मानपूर्वक घर तक छोड़ा
जांजगीर-चांपा,
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय, जांजगीर-चांपा में पदस्थ वरिष्ठ प्रस्तुतकार (रीडर) राजेश वर्मा को शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने पर जिला न्यायालय के एडीआर भवन में गरिमामय विदाई समारोह आयोजित कर भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम में जिला न्यायालय के समस्त न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके लंबे, समर्पित और उत्कृष्ट सेवाकाल को याद करते हुए सम्मान व्यक्त किया।

Advertisements
Advertisements


समारोह के उपरांत न्यायालय परिवार ने राजेश वर्मा को ढोल-नगाड़ों के साथ सम्मानपूर्वक उनके शासकीय निवास तक पहुंचाया। वहां उनके परिजनों ने फूल-मालाओं से आत्मीय स्वागत कर इस भावुक पल को यादगार बना दिया।
अपने सेवाकाल के दौरान राजेश वर्मा ने न्यायिक दायित्वों के साथ-साथ जिला न्यायिक कर्मचारी संघ, जांजगीर-चांपा के अध्यक्ष तथा प्रांतीय उपाध्यक्ष के रूप में भी उल्लेखनीय जिम्मेदारियां निभाईं। उनके सरल, मिलनसार और सभी को साथ लेकर चलने वाले व्यक्तित्व की सभी ने सराहना की।
विदाई समारोह में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जयदीप गर्ग तथा प्रधान न्यायाधीश, कुटुंब न्यायालय के. एल. चरयानी ने राजेश वर्मा की कार्यनिष्ठा, ईमानदारी और समर्पण की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का संचालन प्रशासनिक अधिकारी, कुटुंब न्यायालय योगेंद्र नारायण शर्मा ने किया। इस अवसर पर जिला न्यायालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रामरतन बरेठ, जितेंद्र राठौर, हेमंत कलमकार, राकेश जायसवाल, गोवर्धन सोनेकर सहित बड़ी संख्या में न्यायिक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने राजेश वर्मा के साथ बिताए कार्यकाल को याद करते हुए उनकी कार्यकुशलता, नेतृत्व क्षमता और सौहार्दपूर्ण व्यवहार की मुक्त कंठ से सराहना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button