Advertisement Carousel
Add
Blog

मेसर्स राजेश खाद भण्डार, नैला के 1013 बोरी उर्वरक पर विक्रय प्रतिबंध

Ad

Advertisements

मेसर्स राजेश खाद भण्डार, नैला के 1013 बोरी उर्वरक पर विक्रय प्रतिबंध
कृषि विभाग ने उर्वरक वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता एवं नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए शनिवार को मेसर्स राजेश खाद भण्डार, नैला (विकासखंड नवागढ़) का औचक निरीक्षण किया। यह कार्रवाई उप संचालक कृषि श्री राकेश शर्मा के नेतृत्व में विकासखंड स्तरीय संयुक्त निरीक्षण दल द्वारा की गई।

Advertisements
Advertisements


निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में कई अनियमितताएं सामने आईं। पॉस मशीन में दर्ज उर्वरक स्टॉक एवं भौतिक रूप से उपलब्ध उर्वरकों का मिलान सही नहीं पाया गया। इसके अलावा निर्धारित स्थान पर मूल्य सूची, लाइसेंस एवं मूल्य बोर्ड प्रदर्शित नहीं थे। सत्यापित स्टॉक रजिस्टर तथा उर्वरक विक्रय के लिए सत्यापित बिल बुक भी उपलब्ध नहीं मिली।
अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने गोदाम में उपलब्ध कुल 1013 बोरी उर्वरकों के विक्रय पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाते हुए उन्हें सील कर दिया। सील किए गए उर्वरकों में 250 बोरी सिंगल सुपर फास्फेट (दानेदार), 600 बोरी सिंगल सुपर फास्फेट (पाउडर), 26 बोरी ट्रिपल सुपर फास्फेट, 120 बोरी एन.पी.के. तथा 17 बोरी यूरिया शामिल हैं।
कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसानों के हितों की सुरक्षा एवं उर्वरकों के नियमानुसार वितरण को लेकर जिले में निरीक्षण अभियान लगातार जारी रहेगा। उर्वरक विक्रेताओं को सभी आवश्यक अभिलेख संधारित करने तथा निर्धारित नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button