Advertisement Carousel
Blog

कुनकुरी में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र बना आम जनता की उम्मीद का सहारा, स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से शैलेंद्र कुमार

कुनकुरी। प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र आम नागरिकों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाइयाँ उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाओं का भी महत्वपूर्ण माध्यम बनता जा रहा है। इसी कड़ी में कुनकुरी स्थित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र में आज एक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श का लाभ उठाया।

Advertisements
Advertisements

शिविर में विशेषज्ञों द्वारा लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी गई। साथ ही मरीजों को आवश्यक दवाइयों और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए भी प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, महिलाओं, बुजुर्गों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उपस्थित लोगों ने इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों को जनहित में उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन नियमित रूप से कराने की मांग की।

प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के प्रतिनिधियों ने बताया कि केंद्र का उद्देश्य आम लोगों को किफायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण दवाइयाँ उपलब्ध कराना और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर स्वास्थ्य जागरूकता एवं नि:शुल्क जांच शिविरों का आयोजन किया जाता है।

स्थानीय नागरिकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से लोगों को समय पर स्वास्थ्य जांच और उचित परामर्श मिल जाता है, जिससे गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान और उपचार संभव हो पाता है।

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button