Advertisement Carousel
Blog

फर्जी पुलिस बनकर ट्रक चालक से लूट करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार झूठे केस में जेल भेजने की धमकी देकर 8 हजार रुपए और तंबाखू की लूट

Advertisements

फर्जी पुलिस बनकर ट्रक चालक से लूट करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, सकरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
बिलासपुर। फर्जी पुलिस बनकर ट्रक चालक को झूठे केस में फंसाने और जेल भेजने की धमकी देकर नकदी व तंबाखू लूटने वाले चार आरोपियों को सकरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई तंबाखू और घटना में प्रयुक्त कार भी जब्त की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी सुरेंद्र जायसवाल, निवासी जिला उमरिया मध्यप्रदेश, ने थाना सकरी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने ट्रक क्रमांक सीजी 04 एमपी 4666 में 210 बोरी गेहूं एवं 25 बोरी तंबाखू लोड कर शहडोल से बिलासपुर आ रहा था। रास्ते में हांफा के पास हाईवे रोड स्थित ढाबा के समीप ट्रक खराब हो गया, जिसके कारण वाहन को सड़क किनारे खड़ा किया गया।

Advertisements
Advertisements


इसी दौरान एक कार में सवार कुछ युवक वहां पहुंचे और स्वयं को पुलिसकर्मी बताकर ट्रक चालक को धमकाने लगे। आरोपियों ने ट्रक से 9 बोरी तंबाखू उतार ली और चालक को जबरन अपनी कार में बैठाकर झूठे मामले में जेल भेजने की धमकी दी। बाद में चालक को छोड़ने के नाम पर ट्रक मालिक से फोन पर संपर्क कर चॉइस सेंटर के माध्यम से 8 हजार रुपए भी वसूल लिए गए।
मामले की शिकायत मिलने पर थाना सकरी में अपराध क्रमांक 388/2026 धारा 140(3), 308(5), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विजय चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर जांच शुरू की गई।
पुलिस जांच और बीट सिस्टम से मिली सूचना के आधार पर आरोपी सिद्धार्थ साहू, नारायण साहू, इस्माईल खान एवं आनंद साहू उर्फ विक्रांत साहू को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 9 बोरी तंबाखू एवं घटना में प्रयुक्त ब्रेजा कार जब्त की गई है।
पुलिस ने सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button