Advertisement Carousel
Blog

रायगढ़ पुलिस का “ऑपरेशन आघात” जारी तमनार, भूपदेवपुर और चक्रधरनगर में 98 लीटर महुआ शराब जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार रायगढ़

Advertisements

ललिता बरेठ कि रिपोर्ट

Advertisements

रायगढ़ पुलिस का “ऑपरेशन आघात” जारी
तमनार, भूपदेवपुर और चक्रधरनगर में 98 लीटर महुआ शराब जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार

Advertisements


रायगढ़,  जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ रायगढ़ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत पुलिस ने तमनार, भूपदेवपुर और चक्रधरनगर थाना क्षेत्रों में बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 98 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की है। कार्रवाई के दौरान दो महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
तमनार में 60 लीटर महुआ शराब जब्त
थाना तमनार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सारसमाल कुधरी भदरा खेत के पास एक व्यक्ति अवैध महुआ शराब बिक्री के लिए रखे हुए है। थाना प्रभारी प्रशांत राव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी परमानंद उरांव (43 वर्ष) को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से अलग-अलग डिब्बों और जरीकेनों में भरी 60 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई।


भूपदेवपुर में आरोपी गिरफ्तार
भूपदेवपुर पुलिस ने ग्राम किरीतमाल में दबिश देकर आरोपी गंगाधर सिदार (59 वर्ष) के कब्जे से 8 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की। आरोपी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिस पर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) और 59(क) के तहत कार्रवाई की गई।


चक्रधरनगर में दो महिलाओं पर कार्रवाई
चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के बालसमुंद मोहल्ला में अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई की। पहली कार्रवाई में रेखा कुजूर (23 वर्ष) के कब्जे से 20 लीटर महुआ शराब और शराब बनाने में प्रयुक्त सामग्री जब्त की गई। दूसरी कार्रवाई में दुर्गावती यादव (30 वर्ष) के कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
लगातार जारी रहेगा अभियान
रायगढ़ पुलिस का कहना है कि “ऑपरेशन आघात” के तहत जिले में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की कार्रवाई से अवैध शराब के नेटवर्क पर प्रभावी अंकुश लगाया जा रहा है।
एसएसपी का सख्त संदेश
एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि अवैध शराब निर्माण, भंडारण और बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि आसपास अवैध शराब कारोबार की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button