Advertisement Carousel
Add
मध्यप्रदेशमैहर

अमदरा टोल प्लाजा के पास बड़ा हादसा, शिवराज ट्रांसपोर्ट की बस पलटी, 15 से ज्यादा यात्री घायल

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से विकास सोनी

मैहर। अमदरा टोल प्लाजा के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब शिवराज ट्रांसपोर्ट की एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 15 से अधिक यात्रियों के घायल होने की खबर सामने आई है। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

Advertisements
Advertisements

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायल यात्रियों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि कुछ यात्रियों को गंभीर चोटें भी आई हैं।

Advertisements

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस तेज रफ्तार में थी, तभी चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और बस सड़क किनारे पलट गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

घटना के बाद कुछ समय तक सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने बाद में सुचारु कराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button