Advertisement Carousel
Blog

पंधी में सीपत पुलिस की बड़ी रेड, 24 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तारनशे के खिलाफ सीपत पुलिस का अभियान तेज, अवैध शराब कारोबारी दबोचा चेतना अभियान के तहत कार्रवाई, 4800 रुपये की कच्ची शराब जप्त

Advertisements

सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 24 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे “चेतना विरुद्ध नशा अभियान” के तहत सीपत पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सीपत पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम पंधी चारपारा में रेड कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी ऋषि सूर्यवंशी पिता राधेश्याम सूर्यवंशी, उम्र 40 वर्ष, निवासी पंधीचारपारा थाना सीपत जिला बिलासपुर के कब्जे से करीब 24 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 4 हजार 800 रुपए बताई जा रही है।
पुलिस ने मौके पर शराब को विधिवत जप्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
सीपत पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध नशे और शराब कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है तथा इस तरह की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button