Advertisement Carousel
Blog

ऑपरेशन मुस्कान में बिलासपुर पुलिस नंबर-1, 69 बच्चे सुरक्षित बरामद एक माह में 648 लोगों को परिवार से मिलाया, बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता ऑपरेशन तलाश में 579 महिला-पुरुष बरामद, पुलिस की मेहनत रंग लाई बिछड़े चेहरों पर लौटी मुस्कान, बिलासपुर पुलिस का सराहनीय अभियान मुस्कान और तलाश ऑपरेशन में शानदार प्रदर्शन, प्रदेश में बिलासपुर अव्वल देशभर में खोजकर लाए लापता लोग, बिलासपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि

Advertisements

बिलासपुर,
बिलासपुर पुलिस ने मानवता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए “ऑपरेशन मुस्कान” एवं “ऑपरेशन तलाश” के तहत उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। एक माह के भीतर जिले की पुलिस टीम ने 69 अपहृत बालक/बालिकाओं तथा 579 महिला एवं पुरुषों को दस्तयाब कर उनके परिजनों से मिलाया है।

Advertisements
Advertisements


पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर के निर्देशानुसार अप्रैल 2026 के दौरान पूरे राज्य में यह विशेष अभियान चलाया गया। बिलासपुर जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में इस अभियान को प्राथमिकता देते हुए लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई और सभी अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
अभियान के दौरान तकनीकी संसाधनों और मुखबिर तंत्र को सशक्त किया गया, जिससे कई मामलों में अहम सुराग मिले। अलग-अलग टीमों का गठन कर उन्हें राज्य के विभिन्न जिलों एवं अन्य राज्यों में रवाना किया गया। इसके परिणामस्वरूप महाराष्ट्र से 2 बालिकाओं एवं ओडिशा से 1 बालिका सहित अन्य जिलों से कुल 69 बालक/बालिकाओं को सकुशल बरामद किया गया।


इसी प्रकार “ऑपरेशन तलाश” के तहत 430 महिलाएं और 149 पुरुष सहित कुल 579 लोगों को दस्तयाब किया गया। यह अभियान 1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक संचालित किया गया।
इस सराहनीय पहल से कई बिछड़े लोग अपने परिवारों से मिल पाए, जिससे उनके चेहरों पर फिर से मुस्कान लौट आई। परिजनों ने बिलासपुर पुलिस के इस प्रयास के लिए आभार व्यक्त किया है।
इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के चलते बिलासपुर जिले ने ऑपरेशन मुस्कान में 69 बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी कर राज्य में प्रथम स्थान तथा ऑपरेशन तलाश में 579 महिला एवं पुरुषों की बरामदगी के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने इस उपलब्धि के लिए जिले के सभी अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं विवेचकों की सराहना की है और भविष्य में भी इसी तरह समर्पित भाव से कार्य करने की अपेक्षा जताई है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button