Advertisement Carousel
Blog

सुप्रीम कोर्ट में ‘समाधान समारोह 2026’ के तहत विशेष लोक अदालत का आयोजननई

Advertisements

सुप्रीम कोर्ट में ‘समाधान समारोह 2026’ के तहत विशेष लोक अदालत का आयोजन
नई दिल्ली। न्याय को सरल, सुलभ और त्वरित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा ‘समाधान समारोह 2026’ का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य लंबित मामलों का आपसी सहमति एवं सुलह के माध्यम से शीघ्र निपटारा करना है।
यह अभियान 21 अप्रैल 2026 से प्रारंभ हो चुका है और इसका समापन 21, 22 एवं 23 अगस्त 2026 को सर्वोच्च न्यायालय परिसर में आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत के साथ होगा।
इस विशेष लोक अदालत में सर्वोच्च न्यायालय में लंबित उपयुक्त मामलों को शामिल किया जाएगा। इससे पूर्व, मामलों के समाधान के लिए सुलह बैठकों का आयोजन देशभर में राज्य, जिला, तालुका एवं उच्च न्यायालयों के विधिक सेवा प्राधिकरणों एवं मध्यस्थता केंद्रों में किया जा रहा है। इन बैठकों में पक्षकार सशरीर या आभासी माध्यम से भी भाग ले सकते हैं।
समाधान समारोह का मुख्य उद्देश्य आपसी सहमति से विवादों का त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण समाधान सुनिश्चित करना है। इस प्रक्रिया में प्रशिक्षित मध्यस्थ एवं विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी सहयोग प्रदान करेंगे।

Advertisements

आवेदन प्रक्रिया
इच्छुक पक्षकार अपने मामलों को इस विशेष लोक अदालत में शामिल करने हेतु सर्वोच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध गूगल फॉर्म भर सकते हैं।
➡️ आवेदन की अंतिम तिथि: 31 मई 2026
संपर्क विवरण
अधिक जानकारी एवं सहायता के लिए:
011-23115662, 011-23116464
011-23115652, 011-23116465
वन स्टॉप सेंटर (वार रूम):
कक्ष संख्या 806 एवं 808, बी ब्लॉक, अतिरिक्त भवन परिसर, सर्वोच्च न्यायालय
ईमेल: aneciallokadalat2026@sci.nic.in
अपील
सर्वोच्च न्यायालय ने अधिवक्ताओं, वादकारियों एवं सभी संबंधित पक्षों से अपील की है कि वे इस पहल में सक्रिय रूप से भाग लेकर आपसी सहमति से अपने विवादों का समाधान करें और न्याय व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने में सहयोग दें।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button