Advertisement Carousel
Add
Blog

अवैध रेत उत्खनन पर सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1 जेसीबी व 4 ट्रैक्टर जब्त

Ad

Advertisements

अवैध रेत उत्खनन पर सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1 जेसीबी व 4 ट्रैक्टर जब्त
चंद्रपुर/सक्ती

Advertisements
Advertisements


जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ सक्ती पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चंद्रपुर क्षेत्र में 1 जेसीबी मशीन और 4 ट्रैक्टर जब्त किए हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (IPS) के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल एवं एसडीओपी डभरा श्री सुमित गुप्ता के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चंद्रपुर जितेन्द्र कोसले और उनकी टीम ने ग्राम कलमा स्थित महानदी तट पर दबिश दी। घेराबंदी के दौरान टीम ने मौके पर अवैध रूप से रेत उत्खनन और परिवहन करते हुए 1 जेसीबी और 4 ट्रैक्टरों को रंगे हाथों पकड़ा।
पुलिस द्वारा मौके पर मौजूद चालकों से वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन वे कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर सके। इसके बाद सभी वाहनों को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा कर दिया गया।


जब्त वाहन:
जेसीबी: OD 17 AB 2434
ट्रैक्टर: CG 13 BD 9964
ट्रैक्टर: CG 11 BD 3353
ट्रैक्टर: CG 13 BG 8337
ट्रैक्टर: CG 13 BD 2253
पुलिस ने संबंधित विभाग को सूचना देकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक श्री ठाकुर ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button