Advertisement Carousel
Blog

गौमांस रखने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, 7 किलो मांस जब्त

Advertisements

चौकी बेलगहना, थाना कोटा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

गौमांस रखने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, 7 किलो मांस जब्त
बिलासपुर। चौकी बेलगहना पुलिस ने गौमांस रखने एवं काटने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से लगभग 7 किलोग्राम मांस एवं मांस काटने में प्रयुक्त एक टंगली (धारदार औजार) जब्त किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जय गुप्ता (निवासी बेलगहना) द्वारा सूचना दी गई कि ग्राम करहीकछार, बिजली कार्यालय के पास रहने वाला एक व्यक्ति गौमांस रखने एवं काटने का कार्य कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोटा श्रीमती नुपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में बेलगहना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर पर दबिश दी।

Advertisements
Advertisements


छापेमारी के दौरान आरोपी सुरेश कुमार सोनवानी (उम्र 53 वर्ष), निवासी करहीकछार को उसके आंगन में मांस काटते हुए पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा मांस रखने एवं उपयोग करने की बात स्वीकार की गई।
पुलिस ने मौके से 7 किलोग्राम कटा हुआ मांस एवं टंगली जब्त कर आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 की धारा 5 एवं 10 के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस की अपील
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button