Advertisement Carousel
Blog

सट्टा कारोबार पर पुलिस की कार्रवाई: आरोपी गिरफ्तार, सट्टा पट्टी व नगदी जब्ततार बाहर पुलिस ने पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में घेराबंदी कर पकड़ा सटोरिया

Ad

Advertisements

सट्टा कारोबार पर पुलिस की कार्रवाई: आरोपी गिरफ्तार, सट्टा पट्टी व नगदी जब्त

तारबाहर पुलिस ने पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में घेराबंदी कर पकड़ा सटोरिया
बिलासपुर,

Advertisements


जिले में अवैध सट्टा कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तारबाहर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से सट्टा पट्टी, मोबाइल फोन एवं नगद राशि सहित कुल 14,500 रुपये का सामान जब्त किया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गगन कुमार के मार्गदर्शन में थाना तारबाहर पुलिस द्वारा सटोरियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में मुखबिर से सूचना मिली कि पुराना बस स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर के पास एक व्यक्ति लोगों को लालच देकर अंकों पर सट्टा पट्टी लिख रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र अनंत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से दो सट्टा पट्टी, नगद 4,500 रुपये एवं एक विवो कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया गया। जांच में मोबाइल के व्हाट्सएप के माध्यम से सट्टे के लेन-देन के प्रमाण भी पाए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 14,500 रुपये आंकी गई है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुशांत गुलहरे (43 वर्ष), निवासी टिकरापारा, बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6 के तहत मामला दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रविन्द्र अनंत, उपनिरीक्षक रामनरेश यादव, भागीरथी गेंदले, आरक्षक राहुल राजपूत एवं महेंद्र सोनकर का सराहनीय योगदान रहा। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध सट्टा गतिविधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button