Advertisement Carousel
Blog

घर में घुसकर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, आंशिक रकम बरामद सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान, सिटी कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाईबिलासपुर

Ad

Advertisements

घर में घुसकर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, आंशिक रकम बरामद

सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान, सिटी कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई
बिलासपुर,

Advertisements


शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में घर में घुसकर नकदी चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से चोरी की गई रकम में से आंशिक राशि बरामद की गई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी अनिल कुमार तिवारी (56 वर्ष), निवासी जूनी लाइन, ने 18 अप्रैल को थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दोपहर के समय एक अज्ञात व्यक्ति उनके घर की छत के रास्ते अंदर घुस गया। पड़ोस में कार्यरत महिला द्वारा इसकी सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था।
पड़ोसी द्वारा घर के सीसीटीवी कैमरे की जांच करने पर आरोपी की पहचान शिवा यादव (21 वर्ष), निवासी गोंडपारा चंदनबाड़ा के रूप में हुई, जो पूर्व में प्रार्थी के घर में काम कर चुका था। घर की तलाशी लेने पर आलमारी खुली मिली और उसमें रखे 10,000 रुपये नगद चोरी होना पाया गया।
मामले में सिटी कोतवाली थाना में संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गोंडपारा स्थित साईं मंदिर के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया और बताया कि चोरी की गई रकम में से 8,000 रुपये खर्च कर चुका है, जबकि शेष 2,000 रुपये उसके पास से बरामद किए गए।
पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। अधिकारियों ने बताया कि शहर में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार निगरानी और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button