Advertisement Carousel
Blog

मोबाइल टॉवर से केबल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 आरोपी व 3 नाबालिग गिरफ्तार लाखों के कॉपर-एल्युमिनियम तार व आर्टिका कार जब्त, कई जिलों में सक्रिय था गिरोह

Ad

Advertisements

मोबाइल टॉवर से केबल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 आरोपी व 3 नाबालिग गिरफ्तार

लाखों के कॉपर-एल्युमिनियम तार व आर्टिका कार जब्त, कई जिलों में सक्रिय था गिरोह
बिलासपुर,

Advertisements


थाना सीपत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मोबाइल टावरों से केबल तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों एवं तीन विधि से संघर्षरत बालकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लाखों रुपये के केबल तार, औजार एवं एक आर्टिका कार जब्त की है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 19 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम खम्हरिया के सोंठी रोड बाजार के पास कुछ युवकों की गतिविधियां संदिग्ध हैं, जो दिन में कमरे में रहते हैं और रात में कार से घूमते हैं। सूचना पर थाना प्रभारी सीपत ने तत्काल टीम गठित कर घेराबंदी करते हुए आरोपियों को पकड़ा।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि वे पिछले चार-पांच महीनों से एक संगठित गिरोह बनाकर तखतपुर, काठाकोनी, चोरभट्ठी, गनियारी, जयरामनगर, मुंगेली, कबीरधाम, कोरबा एवं अकलतरा क्षेत्रों में मोबाइल टावरों से कॉपर केबल एवं एल्युमिनियम तार चोरी कर रहे थे।
गिरफ्तार आरोपियों में शहबाज अली (25 वर्ष), जगदीश कुमार पटेल (24 वर्ष) एवं मोईउद्दीन (27 वर्ष), सभी निवासी ग्राम खम्हरिया थाना सीपत शामिल हैं। इनके साथ तीन विधि से संघर्षरत बालकों को भी पकड़ा गया है।

Advertisements


आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने छीला हुआ कॉपर केबल वायर (वजन लगभग 102 किलोग्राम) कीमत 1,22,400 रुपये, प्लास्टिक कोटेड कॉपर केबल (54 किलोग्राम) कीमत 1,08,000 रुपये एवं 12 बंडल एल्युमिनियम तार कीमत 60,000 रुपये सहित कुल 2,90,400 रुपये का सामान बरामद किया है। इसके अलावा वारदात में प्रयुक्त एक सफेद रंग की आर्टिका कार भी जब्त की गई है।
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि नाबालिगों को किशोर न्याय बोर्ड बिलासपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरोह के अन्य संभावित सदस्यों की तलाश जारी है और जिले में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button