Advertisement Carousel
Add
Blog

सड़क पर वाहन खड़ा कर विवाद करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, 2 वाहन चालक गिरफ्तार

Ad

Advertisements

सड़क पर वाहन खड़ा कर विवाद करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, 2 वाहन चालक गिरफ्तार

Advertisements


दुर्ग। पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम फुण्डा पेट्रोल पंप के पास आम सड़क पर वाहन खड़ा कर आवागमन बाधित करने और विवाद की स्थिति उत्पन्न करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। मामले में दो वाहन चालकों के खिलाफ धारा 285 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया, जबकि दोनों वाहन चालकों समेत पांच लोगों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस के अनुसार, 25 अगस्त की रात करीब 2 बजे ग्राम फुण्डा पेट्रोल पंप के पास एक पीकप और आईचर ट्रक को सड़क पर खड़ा कर दिया गया था। इससे आम लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही थी। इसी दौरान दोनों वाहन चालकों के बीच बहस और विवाद की स्थिति भी बन गई।
सूचना मिलते ही पाटन थाना पुलिस और एसीसीयू की टीम मौके पर पहुंची और संबंधित लोगों को समझाइश देकर स्थिति सामान्य करने का प्रयास किया। समझाइश के बावजूद विवाद समाप्त नहीं होने पर पुलिस ने भूपेष कुमार बघेल, उम्र 27 वर्ष और राजू कुमार धुर्वे, उम्र 28 वर्ष के खिलाफ अलग-अलग अपराध दर्ज किया।

Advertisements


वहीं, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भूपेष कुमार बघेल और उसके साथी भागवत वर्मा तथा राजू कुमार धुर्वे के साथियों मोहन सोरी और मानस चंदेल समेत कुल पांच लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पीकप वाहन क्रमांक CG 04 CP 1340 और आईचर ट्रक क्रमांक CG 07 CZ 7732 को जब्त किया है। दोनों वाहनों की कुल अनुमानित कीमत करीब 19 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक मार्ग पर इस तरह वाहन खड़ा कर यातायात बाधित करने या विवाद की स्थिति पैदा करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सार्वजनिक सड़कों पर वाहन खड़ा कर आम लोगों की आवाजाही बाधित न करें और किसी भी विवाद की स्थिति में कानून हाथ में लेने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button