Advertisement Carousel
Add
Blog

चिट्टा तस्करी मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार, अब तक चार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

Ad

Advertisements

चिट्टा तस्करी मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार, अब तक चार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

Advertisements


दुर्ग। चिट्टा यानी हेरोइन के अवैध कारोबार के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सिटी कोतवाली पुलिस की एंड-टू-एंड विवेचना में पहले गिरफ्तार आरोपियों से मिली जानकारी और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर सिफतैन रजा और डारेन असरफी को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई के बाद मामले में अब तक कुल चार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं।
मामला 22 अगस्त का है, जब मुखबिर से सूचना मिली थी कि जिला अस्पताल दुर्ग के आगे नल घर के पास दो व्यक्ति चिट्टा जैसे मादक पदार्थ के साथ ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर विकास यादव और फयाज खोखर उर्फ सोहेल को गिरफ्तार किया था।

Advertisements


तलाशी के दौरान विकास यादव के कब्जे से 7 हजार 370 मिलीग्राम और फयाज के कब्जे से 7 हजार मिलीग्राम चिट्टा जैसा मादक पदार्थ बरामद हुआ था। दोनों के पास से कुल 14.370 ग्राम मादक पदार्थ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 48 हजार 300 रुपये, और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए थे। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(क) के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था।
इसके बाद पुलिस ने मामले की एंड-टू-एंड विवेचना आगे बढ़ाई। पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ, मेमोरेण्डम कथन और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर दो अन्य आरोपियों की संलिप्तता सामने आई। लगातार पतासाजी के बाद पुलिस ने 23 वर्षीय सिफतैन रजा और 25 वर्षीय डारेन असरफी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में प्रकरण में शामिल होना सामने आने पर दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।


पुलिस ने आज गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से कुल तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं, जिन्हें विवेचना में शामिल किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में आरोपियों द्वारा चिट्टा जैसे मादक पदार्थ को अपने पास रखकर संभावित ग्राहकों की तलाश और अवैध बिक्री की गतिविधि किए जाने की जानकारी सामने आई है। मामले में आगे की विवेचना जारी है।
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button