Advertisement Carousel
Add
Blog

जिम्मेदार व्यापारी की सजगता से चोरी का माल बरामदसंदिग्ध व्यक्ति के गहने बेचने पहुंचते ही सराफा कारोबारी ने पुलिस को दी सूचना

Ad

Advertisements

जिम्मेदार व्यापारी की सजगता से चोरी का माल बरामद
संदिग्ध व्यक्ति के गहने बेचने पहुंचते ही सराफा कारोबारी ने पुलिस को दी सूचना

Advertisements


बिलासपुर। अपराध की रोकथाम में पुलिस के साथ आम नागरिकों की सजगता कितनी महत्वपूर्ण हो सकती है, इसका उदाहरण रतनपुर के साईं ज्वेलर्स के संचालक संतोष सोनी ने पेश किया है। थाना सीपत क्षेत्र में हुई चोरी की घटना के चोरी गए माल-मशरूका की बरामदगी में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisements


जानकारी के अनुसार, एक संदिग्ध व्यक्ति चोरी के गहने बेचने के लिए रतनपुर के बड़ीबाजार स्थित साईं ज्वेलर्स पहुंचा था। गहनों को लेकर संदेह होने पर दुकान संचालक संतोष सोनी ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। व्यापारी की इस सजगता से पुलिस को मामले में महत्वपूर्ण सुराग मिले और चोरी गए माल की बरामदगी का रास्ता साफ हुआ।
संतोष सोनी की तत्परता ने न केवल एक जिम्मेदार व्यापारी, बल्कि जागरूक और कर्तव्यनिष्ठ नागरिक होने का परिचय दिया है। उनकी सजगता और पुलिस के साथ सहयोग को बिलासपुर पुलिस ने सराहनीय बताया है।


बिलासपुर पुलिस ने सराफा व्यापारियों और आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल नजदीकी पुलिस थाना अथवा पुलिस को दें। पुलिस के मुताबिक, नागरिकों की सजगता और सहयोग से अपराधों की रोकथाम के साथ अपराधियों तक पहुंचने में महत्वपूर्ण मदद मिलती है।
बिलासपुर पुलिस का संदेश—आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button