Advertisement Carousel
Add
Blog

इंडस्ट्रियल एरिया में कॉपर केबल चोरी का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

इंडस्ट्रियल एरिया में कॉपर केबल चोरी का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार

Advertisements


दुर्ग। खुर्सीपार थाना पुलिस ने मिन्नी इंडस्ट्रियल यूनिट-93 स्थित फैक्ट्री में हुई कॉपर केबल चोरी का त्वरित खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में पांच अपचारी बालकों को भी अभिरक्षा में लेकर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर करीब 90 हजार रुपये की चोरी की सामग्री बरामद की है।
पुलिस के मुताबिक, 24 अगस्त की रात अज्ञात चोर फैक्ट्री की दीवार फांदकर परिसर में दाखिल हुए और कॉपर पट्टी, वेल्डिंग मशीन की कॉपर केबल तथा कॉन्टेक्टर की कॉपर केबल समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए थे। फैक्ट्री संचालक विक्रांत अग्रवाल की रिपोर्ट पर खुर्सीपार थाने में अपराध क्रमांक 362/2026 के तहत धारा 305(2) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया था।

Advertisements


इंडस्ट्रियल एरिया में लगातार हो रही कॉपर केबल चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने संदिग्धों की जानकारी जुटाकर पूछताछ शुरू की। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात में शामिल होना स्वीकार किया। इसके बाद उनकी निशानदेही पर चोरी की गई कॉपर पट्टी, वेल्डिंग मशीन एवं कॉन्टेक्टर की कॉपर केबल समेत करीब 90 हजार रुपये की सामग्री बरामद की गई।
पुलिस ने मामले में पवन राजभर, उम्र 22 वर्ष और बिराज निर्मलकर, उम्र 19 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। वहीं पांच अपचारी बालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई है।


पुलिस के अनुसार, आरोपी सुनसान इंडस्ट्रियल क्षेत्र में स्थित फैक्ट्रियों को निशाना बनाते थे और रात के समय दीवार फांदकर परिसर में प्रवेश कर कॉपर सामग्री चोरी करते थे।
इस कार्रवाई में खुर्सीपार थाना प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण केवट सहित पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दुर्ग पुलिस ने औद्योगिक प्रतिष्ठानों से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button