Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

सारंगढ़ वार्ड 02 में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई, गूंजे जयकारे

Ad

अम्बेडकर जयंती समारोह सारंगढ़ के वार्ड क्रमांक 02 में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई।

इस अवसर पर वार्डवासियों ने एकजुट होकर बाबा साहेब को याद किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

Advertisements
Advertisements

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के साथ हुई। पूजन-अर्चना कर श्रीफल एवं मिष्ठान अर्पित किया गया तथा गुरु घासीदास बाबा को स्मरण किया गया।

इस दौरान उपस्थित जनसमूह ने बाबा साहेब को देश का गौरव बताते हुए उनके द्वारा स्थापित समानता, न्याय और समरसता के मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम स्थल पर “बाबा साहेब अमर रहें” के नारों से वातावरण गूंज उठा।

Advertisements

वहीं वार्ड पार्षद कमला किशोर निराला ने डॉ. अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें सामाजिक समरसता का मार्गदर्शक बताया और उनके विचारों को आज के समय में और भी प्रासंगिक बताया।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button