Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

स्व. ओम प्रकाश साय स्मृति रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन, RRR लुड़ेग बनी विजेता

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से शैलेंद्र कुमार

मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय हुईं शामिल, विजेता एवं उपविजेता टीमों को किया सम्मानित

जशपुरनगर। स्व. ओम प्रकाश साय की स्मृति में आयोजित रात्रिकालीन ग्रामीण एवं ओपन नॉकआउट क्रिकेट प्रतियोगिता बंदरचुवा का भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता में 16 ग्रामीण एवं 16 ओपन टीमों ने भाग लेकर खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

Advertisements
Advertisements

प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला RRR लुड़ेग और डोडकाचौरा, जशपुर के मध्य खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए RRR लुड़ेग की टीम ने निर्धारित 8 ओवर में 132 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से रवि दास ने मात्र 18 गेंदों में 53 रनों की विस्फोटक पारी खेली।
133 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डोडकाचौरा, जशपुर की टीम 89 रन ही बना सकी। इस प्रकार RRR लुड़ेग ने 49 रनों से शानदार जीत दर्ज कर प्रतियोगिता की विजेता बनने का गौरव हासिल किया।फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए रवि दास को प्लेयर ऑफ द मैच तथा पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विकास को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।
समापन समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना, अनुशासन एवं युवाओं की प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजनों की सराहना की।विजेता टीम लुड़ेग को प्रथम पुरस्कार 1 लाख रुपये एवं ट्रॉफी तथा,उप विजेता टीम डोडका चौरा को 50 हजार रुपए एवं ट्रॉफी प्रदान किया गया।प्रतियोगिता के सफल आयोजन में समिति के अध्यक्ष अजीत कुमार मकरा सहित प्रेम प्रकाश आर्मो, रंजीत साहू, शुभम गुप्ता, अनिकेत साय, विशाल, अरुण साय एवं शंकर साय का महत्वपूर्ण योगदान रहा।इस अवसर पर बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे और रोमांचक मुकाबले का आनंद लिया।

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button