Advertisement Carousel
Blog

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जैजैपुर में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

Advertisements

जैजैपुर में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, छात्र-छात्राओं को कानून और अधिकारों की दी जानकारी

Advertisements


जैजैपुर,  माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जांजगीर-चांपा के निर्देश एवं माननीय अध्यक्ष, तालुका विधिक सेवा समिति जैजैपुर के मार्गदर्शन में मंगलवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जैजैपुर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

Advertisements


शिविर में पैरालीगल वालंटियर लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल ने विद्यार्थियों को विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 के उद्देश्य, निःशुल्क विधिक सहायता की पात्रता, लीगल एड डिफेंस काउंसिल की भूमिका तथा नालसा की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने छात्र-छात्राओं को लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम, माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण अधिनियम 2007, मोटर यान अधिनियम, साइबर अपराध, बाल विवाह, प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR), संज्ञेय एवं असंज्ञेय अपराध सहित नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में भी जागरूक किया।


इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य नंदलाल साहू ने विद्यार्थियों से कानून की जानकारी रखने, अपराधों से दूर रहने तथा जिम्मेदार नागरिक बनकर समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार भी व्यक्त किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button