Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं

अधिकारियों को आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश

सारंगढ़-बिलाईगढ़, कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू द्वारा प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाले जनदर्शन कार्यक्रम के तहत कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं एवं मांगें सुनी गईं। जनदर्शन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं नागरिकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

जनदर्शन के आवेदन में ग्राम पंचायतों से संबंधित शिकायत एवं मांग, विद्युत, स्कूल शिक्षा राशन दुकान, पेंशन, मतदाता पहचान पत्र (वोटर आईडी) में नाम संशोधन, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, महतारी वंदन योजना तथा सड़क निर्माण की मांग से जुड़े थे।

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को नियमानुसार त्वरित कार्रवाई कर समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में जिला स्तरीय सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों का नियमित अनुश्रवण करते हुए शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें, ताकि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंच सके।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button