Advertisement Carousel
Blog

संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर भाजपा का समरसता संकल्प अभियान शुरू

Advertisements

संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर भाजपा का समरसता संकल्प अभियान शुरू, सामाजिक समरसता का दिया संदेश

Advertisements
Advertisements


जांजगीर। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे समरसता संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को जिला भाजपा कार्यालय, जांजगीर में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद कमला देवी पाटले ने कहा कि संत गुरु रविदास जी ने सामाजिक समरसता, समानता और मानवता का जो संदेश दिया, वह आज भी पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।


उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संत गुरु रविदास जी के विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने तथा समरस समाज के निर्माण के संकल्प के साथ देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसी क्रम में 29 जुलाई से “समरसता दीप महोत्सव” की शुरुआत की जाएगी, जबकि 20 फरवरी 2027 तक अभियान के अंतर्गत विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


प्रेस वार्ता के दौरान समरसता संकल्प अभियान की विस्तृत रूपरेखा, आगामी कार्यक्रमों की जानकारी तथा संत गुरु रविदास जी के विचारों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने के उद्देश्य से किए जाने वाले आयोजनों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। भाजपा नेताओं ने समाज के सभी वर्गों से इन कार्यक्रमों में सहभागिता निभाकर सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता के संदेश को मजबूत करने की अपील की।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button