Advertisement Carousel
Blog

रेत माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, 11 वाहन जब्तअवैध रेत परिवहन पर शिकंजा, 5 हाईवा और 6 ट्रैक्टर पकड़े गए

Advertisements

रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 11 वाहन जब्त

Advertisements
Advertisements


जांजगीर-चांपा, जिले में रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 वाहनों को जब्त किया है। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर राजस्व, पुलिस एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने नवापारा (केवा) और हाथनेवरा क्षेत्र में औचक निरीक्षण अभियान चलाया।
जांच के दौरान अवैध रूप से रेत परिवहन करते पाए गए 5 हाईवा और 6 ट्रैक्टर सहित कुल 11 वाहनों को जब्त किया गया। जब्त वाहनों में से 9 वाहनों को पुलिस लाइन खोखरा तथा 2 ट्रैक्टरों को थाना नवागढ़ में सुरक्षित रखा गया है।
कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने नवापारा रेत खदान क्षेत्र का भी निरीक्षण किया। अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से खदान तक पहुंचने वाले मार्ग को जेसीबी मशीन की सहायता से काटकर बाधित कर दिया गया।


खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि संबंधित प्रकरणों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 से 23(ख) के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध रेत कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button