Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

संत शिरोमणि रविदास गुरु महाराज की 650वीं जयंती पर श्रद्धा एवं आस्था के साथ हुआ विशेष आयोजन

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से शैलेंद्र कुमार

पत्थलगांव। संत शिरोमणि रविदास गुरु महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर बुधवार, 29 जुलाई 2026 (गुरु पूर्णिमा) को दुलदुला मंडल के लोरो स्थित शिव मंदिर में विशेष धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ।

इस अवसर पर पत्थलगांव विधायक एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय ने शिव मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने 101 दीप प्रज्वलित कर देश एवं प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और मंगल की कामना की। कार्यक्रम के दौरान संत शिरोमणि रविदास गुरु महाराज के आदर्शों और सामाजिक समरसता के संदेश को भी स्मरण किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष सरोजनी सिंह, मंडल महामंत्री मन बहाल निराला, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ममता कश्यप, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता उमा देवी, कमला निराला, जनपद अध्यक्ष राजकुमार सिंह, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पिंकी गुप्ता, विधानसभा मीडिया संयोजक रामजीत दिवान, अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ मंडल अध्यक्ष बिनेश्वर राम, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष मेनका बेसरा, कार्यालय सह-प्रभारी उत्तम गुप्ता सहित मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

आयोजन का समापन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के वातावरण में हुआ।

Advertisements

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button