Advertisement Carousel
Blog

अवैध महुआ शराब पर पुलिस की कार्रवाई, 20 लीटर कच्ची शराब जब्त

Ad

Advertisements

अवैध महुआ शराब पर पुलिस की कार्रवाई, 20 लीटर कच्ची शराब जब्त

शिवरीनारायण थाना पुलिस की ताबड़तोड़ रेड, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
जांजगीर-चांपा,

Advertisements


जिले में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना शिवरीनारायण पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी के कब्जे से 20 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है।


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिलने पर थाना शिवरीनारायण की टीम ने 20 मार्च 2026 को खरौद क्षेत्र में रेड कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी राजकुमार यादव (50 वर्ष), निवासी तिवारीपारा, खरौद के कब्जे से दो प्लास्टिक जरकिन में भरी कुल 20 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 2000 रुपये बताई गई है।

Advertisements


मामले में आरोपी के विरुद्ध थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 99/2026 के तहत धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।


यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप एवं उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती सतरूपा तारम के मार्गदर्शन में की गई।


कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

जिले में अवैध शराब के खिलाफ जारी सख्त अभियान से ऐसे अवैध कारोबारियों पर लगातार शिकंजा कसता जा रहा है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button