Advertisement Carousel
Blog

घर में घुसकर मारपीट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए

Advertisements

घर में घुसकर मारपीट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए

Advertisements


बैनर-पोस्टर विवाद में हमला, नाबालिग सहित दो लोगों को पीटा; पुलिस की त्वरित कार्रवाई
जांजगीर-चांपा,


जांजगीर-चांपा जिले के चांपा थाना क्षेत्र में घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी प्रलय भरत वसावे (16 वर्ष), निवासी निजामपुर (महाराष्ट्र), हाल मुकाम गनियारी बिलासपुर ने 15 मार्च 2026 को थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि वह अपने फूफा राजेश वाल्टर के साथ मिशन फाटक क्षेत्र में उनके घर आया हुआ था। इसी दौरान कुछ लोग घर के सामने हंगामा कर रहे थे।


पूछताछ करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए बैनर-पोस्टर फाड़ने का आरोप लगाया और जान से मारने की धमकी देते हुए प्रार्थी एवं उसके फूफा के साथ हाथ, मुक्का, लात एवं डंडे से मारपीट की।


मामले में थाना चांपा पुलिस ने अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की। घायल का मेडिकल परीक्षण एवं एक्स-रे कराने पर फ्रैक्चर की पुष्टि होने के बाद प्रकरण में गंभीर धाराएं जोड़ी गईं।


जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों संजीव विश्वकर्मा (35 वर्ष) निवासी लछनपुर चौक, जांजगीर एवं आशीष बरेठ उर्फ सोनू (24 वर्ष) निवासी शंकर नगर, चांपा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया तथा घटना में प्रयुक्त डंडा भी बरामद किया गया।


पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Advertisements


इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने का संदेश गया है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button