Advertisement Carousel
Blog

ऑपरेशन अंकुश के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सट्टा-पट्टी लिख रही महिला गिरफ्तार

Advertisements

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से ललिता बरेठ

Advertisements

ऑपरेशन अंकुश के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सट्टा-पट्टी लिख रही महिला गिरफ्तार


रायगढ़, जिले में जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन अंकुश” के तहत साइबर थाना एवं कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने शहीद चौक क्षेत्र में छापेमार कार्रवाई कर सट्टा-पट्टी लिख रही एक महिला को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से मोबाइल फोन, सट्टा-पट्टी का लेखा-जोखा और नगदी रकम जब्त कर महिला के खिलाफ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिलेभर में अवैध जुआ और सट्टा कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस को सूचना मिली थी कि शहीद चौक, रायगढ़ निवासी अनिता साहू अपने मकान से ऑनलाइन एवं ऑफलाइन सट्टा-पट्टी का संचालन कर रही है।
सूचना के आधार पर साइबर थाना और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से मकान में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान महिला घर पर सट्टा-पट्टी लिखते मिली। पूछताछ में उसने सट्टा संचालन करना स्वीकार किया।
तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन, सट्टा-पट्टी का लेखा-जोखा, राजधानी कल्याण के सट्टा अंकों से संबंधित रिकॉर्ड तथा 480 रुपये नगद बरामद किए। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ऑनलाइन और नकद दोनों माध्यमों से सट्टा कारोबार संचालित कर रही थी।

Advertisements


गिरफ्तार महिला की पहचान अनिता साहू (32 वर्ष), पति बजरंग साहू, निवासी शहीद चौक, रायगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 6 के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।
रायगढ़ पुलिस ने कहा है कि “ऑपरेशन अंकुश” के तहत जुआ-सट्टा और अवैध सट्टा कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button