Advertisement Carousel
Blog

ऑपरेशन आघात के तहत छाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार

Advertisements

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से ललिता बरेठ

Advertisements

ऑपरेशन आघात के तहत छाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार


रायगढ़,  जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत छाल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ग्राम खेदापाली में छापेमार कार्रवाई कर पुलिस ने एक महिला को अवैध रूप से महुआ शराब बेचते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मौके से 30 लीटर महुआ शराब जब्त की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 6 हजार रुपये बताई गई है।

Advertisements


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक नासिर खान को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम खेदापाली में एक महिला अपने घर के पास इमली के पेड़ के नीचे महुआ शराब का अवैध विक्रय कर रही है।
सूचना के आधार पर सहायक उप निरीक्षक शिव खरे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने महिला को ग्राहकों को महुआ शराब बेचते हुए पकड़ा। तलाशी में उसके कब्जे से 15-15 लीटर क्षमता की दो प्लास्टिक जरीकेन में भरी कुल 30 लीटर महुआ शराब बरामद की गई।


गिरफ्तार महिला की पहचान सविता सतनामी (27 वर्ष), पति झंगलूराम सतनामी, निवासी ग्राम खेदापाली, थाना छाल, जिला रायगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस पूरी कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक शिव खरे, प्रधान आरक्षक अशोक देवांगन, शंकर सिंह क्षत्री, शंभू पाण्डेय तथा महिला आरक्षक रंजिता चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button