Advertisement Carousel
Blog

ऑपरेशन आघात के तहत तमनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से ललिता बरेठ

Advertisements

ऑपरेशन आघात के तहत तमनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Advertisements


रायगढ़, जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन आघात” के तहत तमनार पुलिस ने ग्राम पड़िगांव में छापेमार कार्रवाई कर एक आरोपी को 24 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध महुआ शराब जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पड़िगांव निवासी भरत यादव अपने घर में हाथ भट्ठी की कच्ची महुआ शराब संग्रहित कर उसकी बिक्री कर रहा है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर वहां मौजूद कुछ लोग मौके से फरार हो गए। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम भरत यादव (36 वर्ष), पिता राजकुमार यादव, निवासी ग्राम पड़िगांव, थाना तमनार बताया तथा अवैध महुआ शराब रखने और बेचने की बात स्वीकार की।


तलाशी के दौरान आरोपी के मकान एवं बाड़ी से 2-2 लीटर क्षमता की 12 प्लास्टिक बोतलों में भरी कुल 24 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब बरामद की गई। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत अपराध दर्ज किया।
आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में महिला प्रधान आरक्षक सुदो भगत, आरक्षक पुरुषोत्तम सिदार एवं पुष्पेन्द्र सिदार की सराहनीय भूमिका रही। रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button