Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

तहसीलदार ने खुद मौके पर पहुंचकर हटवाया अवैध अतिक्रमण, तीन माह से ग्रामीण कर रहे थे कार्रवाई की मांग

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से शैलेंद्र कुमार

Advertisements

जशपुर। लंबे समय से ग्रामीणों की शिकायत के बाद प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। तहसीलदार राहुल कौशिक ने स्वयं मौके पर उपस्थित रहकर बाजारडांड़ एवं सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल जाने वाले मार्ग पर किए गए कथित अवैध अतिक्रमण को हटवाया।

Advertisements
Advertisements

जानकारी के अनुसार, पिछले करीब तीन माह से ग्रामीण लगातार इस मार्ग पर संचालित एक मुर्गा (चिकन) दुकान को हटाने की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों का आरोप था कि संबंधित व्यक्ति द्वारा सार्वजनिक मार्ग पर अवैध रूप से दुकान संचालित की जा रही थी, जिससे स्कूल आने-जाने वाले बच्चों, अभिभावकों तथा आम राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

ग्रामीणों की शिकायतों और माननीय न्यायालय के आदेश के पालन में तहसीलदार राहुल कौशिक ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटवाया। कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अमला भी मौके पर मौजूद रहा।

ग्राम पंचायत की भूमिका पर उठे सवाल

इस कार्रवाई के बाद ग्राम पंचायत की भूमिका भी चर्चा में आ गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि न्यायालय के आदेश के बावजूद ग्राम पंचायत सचिव द्वारा संबंधित अतिक्रमणकर्ता से 1,500 रुपये की राशि लेकर रसीद जारी की गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि यदि यह आरोप सही है, तो यह गंभीर मामला है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि यह भी जांच की जाए कि किन परिस्थितियों में उक्त राशि वसूली गई, उसका उद्देश्य क्या था तथा क्या इस प्रकार अन्य लोगों से भी राशि लेकर अवैध कब्जों को संरक्षण दिया गया है। हालांकि, इन आरोपों पर संबंधित ग्राम पंचायत या सचिव का पक्ष सामने नहीं आया है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button