Advertisement Carousel
Blog

संपत्ति के लालच में बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार पिता को धमकाकर संपत्ति अपने नाम कराने की कोशिश, बेटा पहुंचा जेल

Advertisements

संपत्ति अपने नाम कराने के लिए पिता पर हमला, आरोपी बेटा गिरफ्तार

मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी, लोहे का गंडासा और कार जब्त, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
बिलासपुर/सरकंडा।

Advertisements
Advertisements


सरकंडा थाना पुलिस ने अपने ही पिता के साथ मारपीट कर उन्हें जान से मारने की धमकी देने तथा जबरन संपत्ति अपने नाम कराने का दबाव बनाने वाले आरोपी बेटे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे का गंडासा और कार भी जब्त की है।


पुलिस के अनुसार, राजकिशोर नगर निवासी प्रकाश केसरी ने थाना सरकंडा में शिकायत दर्ज कराई कि उनका बड़ा बेटा विवेक केसरी (34 वर्ष) कोई काम-धंधा नहीं करता और नशे का आदी है। आरोपी लंबे समय से पिता पर पूरी संपत्ति अपने नाम कराने का दबाव बना रहा था तथा विरोध करने पर मारपीट और गाली-गलौज करता था।
शिकायत के मुताबिक, 6 जुलाई की शाम करीब 6 बजे विवेक केसरी कार से पिता के घर पहुंचा और संपत्ति अपने नाम करने की बात को लेकर विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि उसने पिता के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की, जिससे उनकी पीठ और पसली में चोटें आईं। इसके बाद आरोपी ने लोहे का गंडासा लेकर उन्हें दौड़ाया और जान से मारने की धमकी दी। जान बचाने के लिए पीड़ित को घर से भागकर सड़क पर छिपना पड़ा।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकंडा पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने बसंत विहार चौक के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे का गंडासा तथा कार क्रमांक CG-10 BP-220 जब्त कर ली।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं एवं आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button