Advertisement Carousel
Blog

घरेलू विवाद में पत्नी की गला घोंटकर हत्या का प्रयास, आरोपी पति गिरफ्तार

Advertisements

शीर्षक :
घरेलू विवाद में पत्नी की गला घोंटकर हत्या का प्रयास, पति गिरफ्तार
दुर्ग, जिले में घरेलू विवाद के दौरान पत्नी के साथ मारपीट कर गमछे से गला घोंटकर हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी पति को पुरानी भिलाई पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। पीड़िता की शिकायत और विवेचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया।

Advertisements
Advertisements


पुलिस के अनुसार, 05 जुलाई 2026 को आमा कुआ चौक, पुरैना क्षेत्र में घरेलू विवाद के दौरान आरोपी मिथलेश यादव (22 वर्ष) ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की। कुछ समय के लिए पीड़िता अपने मायके चली गई थी, लेकिन आरोपी उसे वापस घर ले आया। इसके बाद दोनों के बीच फिर विवाद हुआ, जिस दौरान आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और गमछे से उसका गला घोंटकर हत्या करने का प्रयास किया।
घटना के दौरान पीड़िता बेहोश होकर गिर गई। परिजनों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के बाद होश में आने पर उसने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी।
पीड़िता की शिकायत पर थाना पुरानी भिलाई में अपराध क्रमांक 351/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी की तलाश कर 08 जुलाई 2026 को गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश करने के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त गमछा भी जब्त कर लिया है। इस कार्रवाई में थाना पुरानी भिलाई के विवेचना अधिकारी एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि घरेलू हिंसा या महिलाओं के विरुद्ध किसी भी प्रकार की हिंसा अथवा अपराध की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना या डायल-112 पर दें। ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button