Advertisement Carousel
Blog

‘ऑपरेशन प्रहार’ में छाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8.5 टन संदिग्ध लोहे का कबाड़ जब्त

Advertisements

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से ललिता बरेठ

Advertisements

‘ऑपरेशन प्रहार’ में छाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8.5 टन संदिग्ध लोहे का कबाड़ और 6 चक्का वाहन जब्त

रायगढ़ पुलिस ने अवैध कबाड़ कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए “ऑपरेशन प्रहार” के तहत लगभग 8.5 टन संदिग्ध लोहे का कबाड़ और उसे परिवहन में प्रयुक्त महिंद्रा 6 चक्का वाहन जब्त किया है। जब्त संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत 22 लाख रुपये बताई गई है। मामले में आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए कबाड़ के स्रोत और वास्तविक स्वामित्व की जांच शुरू कर दी गई है।

Advertisements


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी तथा एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में थाना छाल पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। सूचना मिली थी कि हाटी क्षेत्र से एक 6 चक्का वाहन में भारी मात्रा में लोहे का स्क्रैप लेकर घरघोड़ा की ओर जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने थाना बैरियर पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोककर जांच की।


तलाशी के दौरान वाहन में तिरपाल के नीचे बड़ी मात्रा में लोहे का स्क्रैप, एंगल, टीना और अन्य कबाड़ सामग्री मिली। चालक से परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
पूछताछ में चालक ने अपना नाम तौफिक खान (19 वर्ष), निवासी कोरबा बताया। दस्तावेज नहीं मिलने और कबाड़ के संदिग्ध होने पर पुलिस ने करीब 8 टन 500 किलोग्राम लोहे का स्क्रैप तथा परिवहन में प्रयुक्त महिंद्रा 6 चक्का वाहन जब्त कर लिया। जब्त स्क्रैप की अनुमानित कीमत 2 लाख रुपये तथा वाहन की कीमत 20 लाख रुपये आंकी गई है।


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 35(क), 35(ड) तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नासिर खान, प्रधान आरक्षक शंभू प्रसाद पाण्डेय सहित थाना छाल के पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।


इस कार्रवाई पर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि अवैध कबाड़ कारोबार चोरी और औद्योगिक संपत्तियों से जुड़े अपराधों को बढ़ावा देता है। ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत ऐसे नेटवर्क के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और बिना वैध दस्तावेजों के कबाड़ परिवहन करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button