Advertisement Carousel
मध्यप्रदेशमैहर

चलायमान है मैहर क्रिक्रेट क्लब द्वारा आयोजित लेदर क्रिकेट विधायक कप 2026

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से विकास सोनी

Advertisements

पहले मैच में नागौद ने सतना को हराया, दूसरे मैच  में एम सी ए मैहर ने एस डी सी मैहर को हराया

मां शारदे की धार्मिक नगरी ,उस्ताद अलाउद्दीन खा की संगीत स्थली, स्वामी नीलकंठ गुरु महराज की तप स्थली खेल साहित्य की नगरी मैहर में उस्ताद बाबा अलाउद्दीन खा खेल के मैदान में गत 22 फरवरी से मैहर क्रिक्रेट क्लब द्वारा आयोजित विधायक कप 2026 लेदर बाल क्रिकेट टूर्नामेंट में दिनांक 24 फरवरी दिन मंगलवार पहला मैच नागौद एवं सतना के बीच में खेला गया जिसमें नागौद ने टॉस जीता और बैटिंग करने का निर्णय लिया। यह मैच 20ओभर का मैच खेला गया।

Advertisements
Advertisements

आज के पहले मैच में नागौद ने 177रन बनाए एवं सतना को 178रन का लक्ष्य दिया जिसमें सतना की टीम 88रन में बुक हो गई। 90 रन से नागौद ने मैच जीता। मैन आफ द मैच मोहित सिंह परिहार को प्रदान किया गया।आज के पहले मैच में  मैदान में  मैच के विशिष्ट अतिथि डॉक्टर कैलाश जैन, एवं महेंद्र भट्ट रहे। दूसरा मैच एस डी सी मैहर एवं एम सी ए मैहर के बीच में खेला गया जिसमें एस डी सी ने टॉस जीता एवं बैटिंग करने का निश्चय किया। एवं 145 रन बनाए। एवं एम सी ए को 146 रन का लक्ष्य दिया। जिसे आसानी से एम सी ए ने 18 ओभर में मैच जीत लिया। मैन आफ द मैच सिद्धार्थ भदौरिया ने 59 रन बनाए और ट्राफी प्राप्त की।

आज के दूसरे मैच में मैदान से खिलाड़ियों से मैहर की सुविख्यात फेंटू क्लब फुटबॉल टीम के सभी सदस्यों में सर्व श्री कोमल चंद्र जैन, अंबालाल पटेल,सतविंदर सिंह सरना,रोहित गौतम,दीपक नंदा, सुनील जैन,देवेंद्र अग्रवाल, इंदजीत सिंह मैनी,लक्ष्मी अग्रवाल,कमलेश ताम्रकार, दीपक जैन, इसके साथ वरिष्ठ समाजसेवी विश्वनाथ चौरसिया गुड्डू भैया,दीपक पांडेय,सुबोध मिश्रा,आशीष अग्रवाल, पत्रकार जवाहर संतरानी, रवींद्र सिंह मंजू सर,सूर्यकांत द्विवेदी,रामकुमार रजक जी,मुकेश श्रीवास्तव, सत्य प्रकाश कुशवाहा,बलराम शास्त्रीआदि उपस्थित रहे। मैच के प्रत्येक दिन मैन ऑफ द मैच टमस वॉशिंग पावडर मैहर द्वारा प्रदान किया जाता है। मैच की बेहतरीन कमेंट्री प्रेम कुमार, अजमेर खान,स्कोरर सुतीक्ष्ण जी, ने किया।इस टूर्नामेंट के आयोजक मंडल इस प्रकार हैइस टूर्नामेंट के संरक्षक  श्री समोद घई,अध्यक्ष श्री सुधीर घई उपाध्यक्ष श्री योगेश पाल सचिव श्री रंकज जैन, सह सचिव सूरज  ओचानी, कोषाध्यक्ष श्री मोहम्मद नसीम सदस्य श्री प्रमोद पीढ़ियां मो अलीम, ओ पी तिवारी बाबी सिब्बल, अभिषेक अग्रवाल,पंकज द्विवेदी, दीपक ताम्रकार, हर्षित अग्रवाल अमित द्विवेदी, मनोज सोनी अमित मिश्रा ,सुनील आहूजा,आदि सभी ने आए हुए सभी अतिथि गणों का स्वागत वंदन किया।एवं जिला मैहर की खेल प्रेमी जनता जनार्दन से करबद्ध अपील की है कि आप सभी अधिक से अधिक संख्या में लेदर बाल क्रिक्रेट खेल का आनंद लेने हेतु सादर आमंत्रित है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button