Advertisement Carousel
Blog

ऑपरेशन विश्वास के तहत 2 किलो से अधिक गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

Advertisements

ऑपरेशन विश्वास के तहत 2 किलो से अधिक गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
सुपेला पुलिस की कार्रवाई, एक लाख रुपये का मादक पदार्थ जब्त

Advertisements
Advertisements


दुर्ग, 4 जून। नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन विश्वास” के तहत सुपेला पुलिस ने अवैध गांजा बिक्री के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2 किलो 30 ग्राम गांजा जब्त किया है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत लगभग एक लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नेहरू नगर स्थित योगा गार्डन के पास एक युवक अवैध रूप से गांजा बेच रहा है। सूचना मिलते ही थाना सुपेला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदेही युवक को हिरासत में लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से झिल्ली और पॉलीथीन में रखा 2 किलो 30 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी की पहचान तुषाल दास उर्फ मोन्टू (21 वर्ष) निवासी शहीद वीर नारायण सिंह नगर, खुर्सीपार, जिला दुर्ग के रूप में हुई।


पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी अवैध लाभ कमाने के उद्देश्य से गांजा बिक्री कर रहा था। मामले की आगे की जांच जारी है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय यादव, उपनिरीक्षक मोतीलाल खुरसे, प्रधान आरक्षक प्रकाश चंद तिवारी तथा पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि नशे के खिलाफ अभियान को और प्रभावी बनाया जा सके।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button