Advertisement Carousel
Blog

ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत मारपीट का फरार आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से ललिता बरेठ

Advertisements

ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत मारपीट का फरार आरोपी गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

Advertisements


रायगढ़, 4 जून। जिले में फरार आरोपियों एवं वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत कोतवाली पुलिस ने मारपीट के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी विश्वास बैरागी (20 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार बैकुण्ठपुर महावीर चौक निवासी वैभव ठाकुर ने 28 मार्च 2026 को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 27 मार्च को श्रीरामनवमी शोभायात्रा के दौरान हुए एक विवाद में उसने बीच-बचाव किया था। शोभायात्रा समाप्त होने के बाद देर रात गैलेक्सी मॉल के समीप कुछ लोगों ने उससे विवाद करते हुए मारपीट की।
रिपोर्ट के आधार पर थाना कोतवाली में अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि विवाद के दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज, धमकी और मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं। चिकित्सीय परीक्षण के बाद प्रकरण में संबंधित धाराएं जोड़ी गईं।
घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान कोतवाली पुलिस ने आरोपी विश्वास बैरागी, निवासी मोदीपारा सावित्रीनगर, रायगढ़ को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ घटना में शामिल होना स्वीकार किया।


पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत जिले में फरार आरोपियों एवं वारंटियों की लगातार धरपकड़ की जा रही है तथा कानून व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button