Advertisement Carousel
Blog

ऑपरेशन क्लीन हंट: फरार गांजा तस्कर पत्थलगांव से गिरफ्तार3.5 किलो गांजा मामले में सप्लायर गिरफ्तार, घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Advertisements

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न् फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से ललिता बरेठ

Advertisements

ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत फरार गांजा तस्कर गिरफ्तार


घरघोड़ा पुलिस की कार्रवाई, अप्रैल में पकड़े गए तस्करों से मिली थी अहम जानकारी

Advertisements


रायगढ़, 4 जून। जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत घरघोड़ा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी दर्शन प्रसाद चौहान (22) निवासी पतराटोली, पत्थलगांव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी अप्रैल माह में गांजा के साथ पकड़े गए दो तस्करों से मिली जानकारी और तकनीकी जांच के आधार पर की गई।
पुलिस के अनुसार 9 अप्रैल 2026 को थाना घरघोड़ा पुलिस ने लैलूंगा रोड पर नाकेबंदी के दौरान मोटरसाइकिल सवार विजय सिदार और शिवव्रत सिदार को गिरफ्तार किया था। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 3.5 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया था, जिसकी अनुमानित कीमत 1.75 लाख रुपये बताई गई थी। पुलिस ने गांजा के साथ प्रयुक्त मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी जब्त किए थे।
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने गांजा सप्लाई करने वाले व्यक्ति का नाम “सुदर्शन” बताया था। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की। मोबाइल नंबरों और अन्य साक्ष्यों के विश्लेषण में दर्शन प्रसाद चौहान की पहचान सामने आई।
घरघोड़ा पुलिस ने पत्थलगांव में दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने शिवव्रत सिदार को लगभग 3.5 किलोग्राम गांजा उपलब्ध कराए जाने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।


आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव, एएसआई नरेन्द्र सिदार एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। एनडीपीएस मामलों में केवल गिरफ्तारी तक सीमित न रहकर सप्लायर, नेटवर्क और फरार आरोपियों तक पहुंचकर एंड-टू-एंड कार्रवाई की जा रही है। ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत ऐसे आरोपियों की

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button