Advertisement Carousel
Blog

भाजपा जिला सक्ती का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न, संगठन सशक्तिकरण पर जोर

Advertisements

भाजपा जिला सक्ती के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का गरिमामय समापन
संगठन सशक्तिकरण, वैचारिक प्रशिक्षण एवं आधुनिक तकनीक पर हुआ मंथन

Advertisements
Advertisements


सक्ती, 4 जून। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ द्वारा संचालित पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत भाजपा जिला सक्ती का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग कृष्ण पैलेस, डभरा में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण वर्ग में संगठनात्मक मजबूती, कार्यकर्ता विकास, विचारधारा, मीडिया प्रबंधन, सोशल मीडिया, आईटी एवं एआई, बूथ प्रबंधन तथा जनकल्याणकारी योजनाओं सहित विभिन्न विषयों पर वरिष्ठ नेताओं एवं विषय विशेषज्ञों ने मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण, दीप प्रज्ज्वलन एवं प्रदर्शनी अवलोकन के साथ हुआ। उद्घाटन सत्र में भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा सहित वरिष्ठ नेताओं ने संगठन की विकास यात्रा एवं वैचारिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला।


दो दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत, मीडिया प्रबंधन, कार्यकर्ता विकास, कार्य विस्तार, बूथ प्रबंधन, सोशल मीडिया, आईटी एवं एआई, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं, विचार परिवार, एकात्म मानव दर्शन, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद तथा देश के समक्ष वर्तमान राजनीतिक एवं सामाजिक चुनौतियों जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
प्रदेश आईटी सेल संयोजक सुनील पिल्लई एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उदय श्रीवास्तव ने डिजिटल युग में सोशल मीडिया, सूचना तंत्र और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के प्रभावी उपयोग पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया। वहीं सांसद कमलेश जांगड़े ने केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में संगठन की भूमिका पर बल दिया।


समापन सत्र में प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय ने संगठन की कार्यपद्धति एवं आगामी रणनीति पर मार्गदर्शन प्रदान किया। अंतिम जिज्ञासा समाधान सत्र में क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल ने कार्यकर्ताओं के प्रश्नों का समाधान कर संगठनात्मक दिशा स्पष्ट की।
प्रशिक्षण वर्ग में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री दीपक अग्रवाल ने किया।
जिला महामंत्री एवं जिला संयोजक दीपक अग्रवाल ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक, संगठनात्मक एवं तकनीकी रूप से दक्ष बनाकर भाजपा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाना है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button