```html ```

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े ने दी शुभकामनाएं रामायण के आदर्शों को आत्मसात कर समरस और सशक्त समाज के निर्माण का किया आह्वान

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े ने दी शुभकामनाएं
रामायण के आदर्शों को आत्मसात कर समरस और सशक्त समाज के निर्माण का किया आह्वान
जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अम्बेश जांगड़े ने महर्षि वाल्मीकि जयंती के पावन अवसर पर जिले सहित समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने महर्षि वाल्मीकि के जीवन, विचारों और उनकी अमर कृति रामायण को भारतीय संस्कृति एवं मानवता के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि संस्कृत साहित्य के आदिकवि और रामायण के रचयिता हैं। उनकी महान रचना ने प्रभु श्रीराम के आदर्श चरित्र के माध्यम से सत्य, धर्म, मर्यादा, न्याय और सामाजिक सद्भाव का संदेश जन-जन तक पहुंचाया है। रामायण में निहित आदर्श आज भी समाज को सही दिशा प्रदान करते हैं और प्रत्येक व्यक्ति को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक करते हैं।
उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन दृढ़ संकल्प, ज्ञान और साधना की शक्ति का प्रतीक है। उनका जीवन संदेश देता है कि सकारात्मक सोच, निरंतर प्रयास और आत्मपरिवर्तन के माध्यम से व्यक्ति अपने जीवन को नई दिशा दे सकता है। उनके विचार सामाजिक समरसता, समानता और मानवीय मूल्यों को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं।
अम्बेश जांगड़े ने कहा कि वर्तमान समय में महर्षि वाल्मीकि के विचारों की प्रासंगिकता और भी बढ़ गई है। समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव और एकता बनाए रखने के लिए उनके आदर्शों को आत्मसात करना आवश्यक है। उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर प्रभु श्रीराम के आदर्शों, न्याय, मर्यादा और सामाजिक समरसता को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लें।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि महर्षि वाल्मीकि के विचारों से प्रेरणा लेकर समाज में समानता, सहयोग और सद्भाव की भावना को और मजबूत किया जा सकता है। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धा और सम्मान होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *